देहरादून , अप्रैल 07 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के विशेष प्रयासों के बाद उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने अब तक 20863 बूथ लेवल एजेंट्स (बीएलए) की नियुक्ति कर दी है।

सीईओ डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने दलों का आभार प्रकट करते हुए उनसे जल्द से जल्द शत प्रतिशत बीएलए नियुक्त करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने मंगलवार को बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा 89 प्रतिशत जबकि कांग्रेस द्वारा 84 प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है। प्रदेश के 13 में से पांच जनपद ऐसे हैं, जहां दोनों ही दलों द्वारा शत प्रतिशत बीएलए की नियुक्ति की जा चुकी है।

डा पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में भाजपा ने 10551, कांग्रेस ने 9869, माकपा ने 326 और बीएसपी ने 117 बीएलए की नियुक्ति की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित