ऋषिकेश , अगस्त 31 -- उत्तराखंड में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग मालाकुंठी के पास एक डंपर और कार के बीच सोमवार को हुई जोरदार टक्कर में कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ब्यासी की टीम मुख्य आरक्षी मोहन सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टीम ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे सभी पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में तीन महिलाओं और एक पुरुष समेत पांच लोग घायल बताए गए हैं।

रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित