रामनगर , मार्च 14 -- चैत्र महीने की शुरुआत होते ही उत्तराखंड का लोक पर्व फूलदेही आज धूमधाम से मनाया गया , वहीं नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से रामनगर के भलोंन में एक विशेष कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

इस अवसर पर सैकड़ो बच्चों ने दहेलियों में फूल बरसा की. और फूल डालने की परंपरा का प्रतीकात्मक निर्वहन करते हुए फूल वर्षा की और पारंपरिक अंदाज में फूलदेई पर्व का आनंद लिया,इस कार्यक्रम का आयोजन धात संस्था के सहयोग से किया जा रहा है, जो एक महीने तक विभिन्न गतिविधियों के साथ संचालित होगा।

कार्यक्रम की शुरुआत रामनगर के भलोंन क्षेत्र के एक निजी रिसोर्ट में की गई, जहां बच्चों ने उत्साह के साथ फूलदेई पर्व मनाया और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम की आयोजक स्नेहल ने बताया कि फूलदेई उत्तराखंड का एक महत्वपूर्ण और प्राचीन लोक पर्व है, जिसे आज की पीढ़ी के बीच फिर से जीवित करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से इस फेस्टिवल को दोबारा लोगों के बीच लाने का प्रयास किया जा रहा है। स्नेहल ने कहा कि इस आयोजन में रामनगर के भलोंन और आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को शामिल किया गया है, ताकि उन्हें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित