नयी दिल्ली , मई 26 -- राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने 20 मई 2026 को उत्तराखंड के देहरादून ज़िले के एक प्राइवेट अस्पताल में आग लगने की घटना से जुड़ी एक मीडिया रिपोर्ट पर खुद संज्ञान लिया है और शासन से इस बारे में रिपोर्ट तलब की है। यह जानकारी आयोग की एक विज्ञप्ति में दी गयी।

आयोग ने कहा है कि ख़बरों के मुताबिक अस्पताल में आग की घटना में 14 मरीज़ों को बचाया गया और इलाज के लिए पास के एक अस्पताल में शिफ़्ट किया गया। इनमें से एक महिला मरीज़ को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि चार अन्य को डिस्चार्ज कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित