देहरादून , अगस्त 09 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री धाम से कांवड़ लेने आए दिल्ली के दो मोटरसाइकिल सवार कांवड़िए रविवार को विपरीत दिशा से आ रहे एक डंपर की चपेट में आ गए। ब्रह्मखाल (शिवगुफा) के पास हुई इस सड़क दुर्घटना में एक युवक की दुखद मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित