देहरादून , जून 05 -- मौसम विभाग ने शुक्रवार मध्याह्न उत्तराखंड में तीन दिन के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, पांच से सात जून तक पर्वतीय राज्य के ऊपरी इलाकों और मैदानी क्षेत्रों में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, कई इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने का भी खतरा है।

मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आगामी तीन दिनों तक बारिश, बिजली गिरन और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार आज देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल समेत कई जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने, ओलावृष्टि होने का अनुमान है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा पौड़ी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों में भी तेज बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित