देहरादून , मार्च 16 -- उत्तराखण्ड में अप्रैल माह में होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की पहल पर सीईओ, राजस्थान ने यहां पहुंच अपने अनुभव साझा किए।

सोमवार को देहरादून में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में राजस्थान के सीईओ नवीन महाजन ने हाल में ही वहां सम्पन्न एसआईआर के सम्बंध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया।

बैठक में राज्य के सीईओ डॉ पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में 87 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग की जा चुकी है। जिन बूथों पर मैपिंग की गति धीमीं है, उनके सम्बंधित को टाइम लाइन देते हुए समय से मैपिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित