रामनगर , अप्रैल 10 -- उत्तराखंड में नैनीताल जिले के रामनगर में गैस सिलेंडर में अवैध रूप से रिफिलिंग कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गुरुवार की देर शाम प्रशासन को सूचना मिली कि जीआईसी गेट मोहल्ला खताडी क्षेत्र में एक घर के अंदर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का खुलेआम अवैध धंधा किया जा रहा है तथा बड़े गैस सिलेंडर से छोटे गैस सिलेंडर में 200 से 250 प्रति किलोग्राम गैस भरी जा रही है, इसकी सूचना के बाद उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान एवं कोतवाल सुशील कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने घर की घेराबंदी करते हुए घर के अंदर 34 गैस के सिलेंडर बरामद किये, जिसमें बड़े और छोटे दोनों सिलेंडर शामिल है, इसके साथ ही टीम ने मौके पर गैस रिफलिंग से संबंधित उपकरण एवं तराजू और बांट भी बरामद किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित