हल्द्वानी, जनवरी 12 -- हल्द्वानी में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का दसवां दीक्षांत समारोह सोमवार को भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने की। विवि सभागार में आयोजित इस समारोह में शिक्षा और उपलब्धियों का उत्सव देखने को मिला।
दीक्षांत समारोह के दौरान कुल 18,129 विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान की गईं, जबकि छह शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 34 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका 'उड़ान' का विमोचन किया गया, वहीं अंग्रेज़ी वेबसाइट के बाद विश्वविद्यालय की हिंदी वेबसाइट का भी औपचारिक लोकार्पण किया गया, जिससे हिंदी भाषी विद्यार्थियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर और अधिक सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित