रामनगर , अप्रैल 20 -- उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणाम जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा परिणाम 25 अप्रैल को सुबह 10 बजे घोषित किए जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परीक्षा परिणाम रामनगर स्थित बोर्ड सभागार में जारी किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती भी मौजूद रहेंगे।
परिषद का दावा है कि इस वर्ष परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह समयबद्ध और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया गया। आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इस प्रकार कुल 2,15,252 परीक्षार्थी अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।
इस वर्ष की एक बड़ी खासियत यह रही कि पहली बार आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किया गया, जिससे पारदर्शिता और सुगमता में वृद्धि हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित