देहरादून , जनवरी 25 -- भारत के राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक व सराहनीय सेवा के लिये सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार योगेन्द्र सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक/ मुख्यालय को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित