हरिद्वार , मई, 30 -- उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने पशु वध के आरोप में चार लोगो को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली भगवानपुर पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर ग्राम खेलड़ी में छापा मारा एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने मौके से मांस, एक धारदार लोहे की कुल्हाड़ी, दो धारदार छुरियां तथा एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में गौकशी और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित