देहरादून , जून 03 -- उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडेय ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बुधवार को विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) की तैनाती के आदेश जारी किए।
आदेश के अनुसार, अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रश्मि पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश और उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय की तैनाती की गई है।
राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने विश्वास व्यक्त किया है कि संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित