रुद्रपुर , जून 03 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर उसकी जीभ काटने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि 10 अप्रैल 2026 को रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर राजू, जितेन्द्र पुत्र जागन, जितेन्द्र पुत्र बादाम सिंह, सचिन और जीत ने राज कोली पर हमला कर दिया था। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से राज कोली की जीभ काट दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कोतवाली रुद्रपुर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित