देहरादून , अप्रैल 28 -- देवभूमि उत्तराखंड में स्थित श्री यमुनोत्री, श्री गंगोत्री, श्री केदारनाथ और श्री बदरीनाथ यानी चारों धामों में मंगलवार सायं पांच बजे तक कुल चार लाख, सात हजार 961 श्रद्वालु दर्शनार्थ पहुंच चुके हैं।
राज्य आपात प्रबंधन प्राधिकरण से प्राप्त अद्यतन स्थिति के अनुसार, बीते 24 घंटों में श्री यमुनोत्री धाम में 6812 लोग पहुंचे। कपाट खुलने के बाद से यहां अब तक कुल 57704 लोग अब तक आ चुके हैं। श्री गंगोत्री धाम में 7110 लोग पहुंचे हैं। यहां अब तक 57863 भक्तगण दर्शनों के लिए आए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित