देहरादून , मार्च 31 -- उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की निर्मम हत्या के विरोध में शहर के ऐस्ले हॉल चौक पर राज्य सरकार एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया।

इस दौरान कांग्रेसजनों ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था के मद्देनजर भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाये।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने राज्य की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त बताते हुए कहा कि जिस प्रकार प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रातः भ्रमण पर निकले निरपराध ब्रिगेडियर जोशी की गोली मार कर हत्या की गई उससे राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था की पोल खुल कर रह गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित