देहरादून , अक्तूबर 17 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार चालक सहित सभी 16 लोग घायल हो गए। इनमें आठ महिलाएं भी शामिल हैं।
रुद्रप्रयाग के जिला आपदा परिचालन केंद्र प्रभारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि शनिवार अपराह्न 02:33 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना प्राप्त हुई कि पीडब्ल्यूडी तिराहे के पास टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। वाहन में चालक सहित कुल 16 व्यक्ति सवार थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित