उत्तरकाशी , अगस्त 10 -- उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार देर रात भूकम्प के हल्के झटके महसूस किये गये हैं। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र 30.831 उत्तरी देशांतर, 78.230 पूर्व में जिले के बड़कोट क्षेत्र के राजगढ़ के जंगलों में 10 किमी गहराई पर स्थित था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित