धार , जुलाई 24 -- मध्यप्रदेश के धार जिले के सरदारपुर की प्रतिभावान फुटबॉलर ज्योति चौहान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष राजीव रंजन मीना ने ज्योति चौहान को चेक प्रदान कर उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन की सराहना की तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी खेल गतिविधियों में सहयोग देने के उद्देश्य से जिला रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से यह आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। ज्योति चौहान ने अपने खेल कौशल और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर धार जिले और मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। जिला प्रशासन और खेल प्रेमियों ने उनकी उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता हासिल करने की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित