देहरादून , मई 05 -- उत्तराखंड में देहरादून जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवेंद्र डोभाल ने मंगलवार को अप्रैल माह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को सम्मानित किया।
एसएसपी ने पुलिस कार्यालय में आयोजित पुलिस कर्मियों के इस सैनिक सम्मेलन के दौरान उपस्थित पुलिस कर्मियों से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित