उज्जैन , दिसंबर 19 -- मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (एनडीपीएस एक्ट) के तहत इस वर्ष विभिन्न थानों में कुल 71 अपराध पंजीबद्ध किए गए हैं।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को प्रशासनिक संकुल भवन के सभाकक्ष में एनकार्ड (नार्को को-ऑर्डिनेशन समिति) की मासिक बैठक आयोजित की गई। नार्कोटिक एवं अन्य मादक दवाओं की रोकथाम और बेहतर समन्वय के उद्देश्य से गृह मंत्रालय भारत सरकार के आदेशानुसार कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एनकार्ड समिति का गठन किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित