उज्जैन , जून 19 -- मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर थाना पुलिस ने नाबालिक बालिका के साथ अनैतिक कार्य करने वाले आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दो माह पूर्व 17 अप्रैल 2026 को आरोपी महिदपुर तहसील के आक्या धागा निवासी कमल ने नाबालिग पीडिता को उसके घर से बहला फुसला कर अपने साथ भोपाल ले गया जहाँ पर आरोपी द्वारा पीडिता के साथ अनैतिक कार्य किया गया। आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने प्रकरण में अपहर्ता के कथनों के आधार पर धारा 65(1),64(2) (एम) , 3(5) बीएनएस तथा 5 एल/6 पॉस्को एक्ट का ईजाफा किया गया। दो माह से फरार गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय महिदपुर पेश किया जहां से आरोपी महिदपुर उपजैल निरुद्ध भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित