नैनीताल , अगस्त 07 -- उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार के धामी मंत्रिपरिषद द्वारा उच्च न्यायालय को हल्द्वानी स्थानांतरित करने के लिए भूमि चिन्हित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने का स्वागत किया है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिंह रावत और सचिव सौरभ अधिकारी ने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हल्द्वानी में नए उच्च न्यायालय भवन के निर्माण से न्यायिक अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। साथ ही अधिवक्ताओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी और आम जनता को अधिक सुलभ एवं प्रभावी न्याय मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित