नैनीताल , मई 29 -- उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सात अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा दिया है।

उच्च न्यायालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी कर निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिसूचना के अनुसार जिन अधिवक्ताओं को वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा प्रदान किया गया है उनमें बीडी कांडपाल, आरएस सम्मल, लोकेंद्र डोभाल, अमित भट्ट, सत्येंद्र सिंह लिंगवाल, विजय भट्ट तथा जगजीत सिंह विर्क शामिल हैं।

न्यायालय के इस निर्णय को न्यायिक और विधिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वरिष्ठ अधिवक्ता का दर्जा विधिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, अनुभव और पेशेवर दक्षता को देखते दिया जाता है। उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने इस फैसले का स्वागत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित