भरतपुर , सितम्बर 07 -- राजस्थान में भरतपुर के गढ़ी बाजना थाना क्षेत्र में चंदोलपुरा गांव में सोमवार को एक बुजुर्ग के ऊपर 11 केवी का उच्च क्षमता का विद्युत तार टूटकर गिरने से उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को उचित सहायता राशि देने और जर्जर तारों को बदलने की मांग करते हुए बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित