भरतपुर , मई 16 -- राजस्थान में भरतपुर जिले के भोलापुरा गांव में शनिवार को एक युवक की 11 केवी के उच्च क्षमता के बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि भोलापुरा निवासी भोला (22) खेत पर काम करने जा रहा था कि उच्च क्षमता का बिजली का जर्जर तार उसके ऊपर आ गिरा। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण और परिजन तुरंत मौके पर दौड़े और उसे बयाना उपजिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित