भीलवाड़ा , फरवरी 27 -- राजस्थान में भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति की उच्च क्षमता (हाई टेंशन) बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुवाणा गांव में रतनलाल सुबह अपने खेत में मवेशियों के लिए चारा लेने गया था। खेत पर स्थित एक पेड़ के पास अचानक वह उच्च क्षमता के बिजली के तार की चपेट में आ गया। इससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल रतनलाल को उपचार के लिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय ले गये, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित