भरतपुर , सितम्बर 14 -- राजस्थान में भरतपुर की उच्चैन नगर पालिका में निर्दलीयों ने इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पीछे छोड़ते हुए 25 में से 13 वार्डों पर जीत हासिल की।
नगर पालिका चुनाव में जहां भाजपा के 11 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को मात्र एक सीट पर संतुष्ट रहना पड़ा। चुनाव में विजयी निर्दलीयों में जितेंद्र, सोनदेवी, नरेश कुमार, सुहानी, गोपेश कुमार, अंजना, सुशीला कोली, सुनीता, अभिषेक गुर्जर, राजवती, हुकम सिंह, आशा और नीरज हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित