इंफाल , फरवरी 26 -- मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने मणिपुर पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ड्राइवर सहित चार लोगों को उग्रवादी संगठनों से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सुरक्षा बलों ने बुधवार को चलाये गये अलग-अलग अभियानों में इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। मणिपुर पुलिस के कॉन्स्टेबल ड्राइवर कोंगखम सनाजाओबा सिंह को बिष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। मणिपुर पुलिस में कार्यरत होने के बावजूद आरोपी कथित रूप से एक प्रतिबंधित संगठन का कैडर होने के नाते नये कैडर भर्ती करता था।
सुरक्षा बलों ने एक अन्य अभियान में थौबाल जिले के एक कैडर को गिरफ्तार किया। सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम में भी एक कथित उग्रवादी को गिरफ्तार किया। साथ ही उसके आवास से आरोपी के एक सहयोगी को भी गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित