नयी दिल्ली , अगस्त 08 -- भारत ने समुद्री क्षेत्र में डिजिटल बदलाव की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शनिवार को 'ई-समुद्र' डिजिटल व्यवस्था शुरू की जिसके जरिए नाविकों, शिपिंग कंपनियों, बंदरगाहों और अन्य समुद्री क्षेत्र से जुड़े हितधारकों को विभिन्न सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराई जाएगी।

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में इसका उद्घाटन करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रत्येक भारतीय नाविक की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करना है तथा समुद्री प्रशासन को सरल, पारदर्शी और हितधारक केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित