चंडीगढ़ , अप्रैल 29 -- हरियाणा सरकार राज्य में ई-गवर्नेंस को और सुदृढ़ करने की दिशा में कदम तेज कर रही है और इसी क्रम में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी एक मई को विभिन्न विभागों में लागू प्रमुख डिजिटल प्रणालियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
बैठक में ई-ऑफिस, केंद्रीकृत फाइल मूवमेंट सिस्टम, मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली और वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट से जुड़े कार्यों का आकलन किया जाएगा। विभागवार प्रस्तुतियों के माध्यम से मॉड्यूल के उपयोग और क्रियान्वयन की स्थिति पर चर्चा होगी।
इसके साथ ही लंबित मामलों और 'पार्क्ड फाइल्स' से जुड़े मुद्दों की समीक्षा की जाएगी। प्रशासनिक सचिवोंको निर्देश दिये जाएंगे कि वे अपने विभागों में सभी स्तरों पर ई-ऑफिस प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें।
बैठक में एसीआर टेम्पलेट को अंतिम रूप देकर उसे के साथ एकीकृत करने और तकनीकी सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाने पर भी विचार किया जाएगा, ताकि डिजिटल कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित