तिरुवनंतपुरम , अप्रैल 08 -- निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की प्रमुख पहल 'इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम' (आईईवीपी) के हिस्से के रूप में एक पांच सदस्यीय विदेशी प्रतिनिधिमंडल नौ अप्रैल को केरल की राजधानी का दौरा करेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव प्रबंधन में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है।

आईईवीपी भारत के चुनावी ढांचे, संस्थागत तंत्र और परिचालन प्रणालियों का व्यापक अवलोकन प्रदान करता है। इसके साथ ही, यह अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (ईएमबी) और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों को चुनाव संचालन में अपनायी जाने वाली सर्वोत्तम विधियों और नवाचारों से परिचित कराता है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रतिनिधिमंडल अपने दौरे की शुरुआत सुबह 6 बजे वझुथकाड स्थित कॉटन हिल एलपीएस के बूथ नंबर 104 पर मॉक पोल के अवलोकन के साथ करेगा। इसके बाद वे सुबह 9 बजे केंद्रीय विद्यालय, पट्टम में महिला-अनुकूल बूथ संख्या 188 का दौरा करेंगे और फिर सुबह 9.45 बजे सरकारी आदर्श जीएचएसएस, पट्टम स्थित आदर्श बूथ स्टेशन (बूथ संख्या 165) पहुंचेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित