डेराबस्सी , अगस्त 21 -- पंजाब के डेराबस्सी के ईसापुर रोड पर रेलवे फाटक के पास सरकारी कॉलेज डेराबस्सी के 20 वर्षीय छात्र पर कथित तौर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक की पहचान तर्णप्रीत सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह, निवासी गांव परागपुर के रूप में हुई है। वह सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में आर्ट्स के दूसरे वर्ष का छात्र है।

मिली जानकारी के अनुसार, तर्णप्रीत अपनी कार में कॉलेज से घर की ओर जा रहा था। जब वह ईसापुर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास पहुंचा तो पीछे से आई अस्थायी नंबर वाली थार में सवार कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। तर्णप्रीत द्वारा लगाए गए आरोपों के मुताबिक, उसी कॉलेज से संबंधित कुरली और गुरी नामक दो युवक कुछ अज्ञात युवकों के साथ वहां पहुंचे थे। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित