बीजिंग , मार्च 02 -- चीन ने ईरान हमले के बाद सैन्य अभियान रोकने और पश्चिम एशिया में मौजूदा संघर्ष को और फैलने से रोकने की अपील की है।

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा कि अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की इजाजत के बिना ईरान पर अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करते हुए सैन्य हमले किए। उन्होंने कहा, "चीन इस लड़ाई के पड़ोसी देशों पर पड़ने वाले असर पर गहरी चिंता जाहिर करता है।" उन्होंने कहा कि चीन का मानना है कि सभी खाड़ी देशों की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का भी पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित