यरुशलम , मार्च 31 -- इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के साथ ईरान के खिलाफ जारी युद्ध उनका देश अपने आधे से अधिक लक्ष्यों को प्राप्त कर चुका है, हालांकि उन्होंने संघर्ष समाप्त होने की कोई निश्चित समयसीमा बताने से इनकार किया।

श्री नेतन्याहू ने अमेरिकी प्रसारक न्यूजमैक्स को दिए एक साक्षात्कार में कहा, "यह निश्चित रूप से आधे रास्ते से आगे है, लेकिन मैं इसके लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं करना चाहता।" उन्होंने स्पष्ट किया कि "आधा" से उनका मतलब समय नहीं, बल्कि मिशनों की प्राप्ति से है।

उन्होंने दावा किया कि युद्ध में प्रमुख उद्देश्यों की प्राप्ति हो चुकी है, जिसमें ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) के "हजारों" सदस्यों को मार गिराना शामिल है। उन्होंने कहा कि इज़रायल और अमेरिका ईरान के हथियार उद्योग को समाप्त करने के करीब हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित