वॉशिंगटन/तेहरान , अप्रैल 17 -- अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को दावा किया कि ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को स्थायी रूप से खुला रखने पर सहमत हो गया है। उन्होंने इसे वैश्विक ऊर्जा प्रवाह को स्थिर करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

दो सप्ताह के युद्धविराम के नौवें दिन श्री ट्रंप ने 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा, "ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर कभी बंद न करने पर सहमत हो गया है। अब इसे दुनिया के खिलाफ हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जायेगा!"गौरतलब है कि यह संकरा जलमार्ग वैश्विक ऊर्जा व्यापार की सबसे महत्वपूर्ण धमनियों में से एक है। इससे दुनिया के कुल कच्चे तेल का लगभग 20 फीसदी हिस्सा गुजरता है।

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया, तो ईरान ने इस मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इस कारण ऊर्जा बाजारों में भारी उथल-पुथल मच गया और तेल तथा गैस की कीमतों में भारी उछाल आया। स्थिति इतनी गंभीर हो गयी कि कई देशों को अपनी ऊर्जा आपूर्ति की राशनिंग करनी पड़ी और पावर आपातकाल तक घोषित करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित