, April 4 -- तेहरान, 04 अप्रैल (स्पूतनिक) अमेरिका-इजरायल के साथ संघर्षविराम की शर्तों में से एक के तौर पर ईरान अपने शांतिपूर्ण परमाणु कार्यक्रम के अधिकार को मान्यता देने की मांग कर रहा है। रूस में ईरान के एक राजनयिक सूत्र ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्र ने कहा, " युद्ध खत्म करने की शर्तों में हमारे क्षेत्र में स्थायी शांति शामिल है, न कि सिर्फ़ संघर्षविराम। हमें पहले ही इसका कड़वा अनुभव हो चुका है। स्थायी शांति बनाये रखने के लिए एक निश्चित तंत्र में हमलावरों की निंदा करना, हर्जाना, भौतिक क्षति की भरपाई, सभी प्रतिबंध हटाना और शांतिपूर्ण परमाणु ऊर्जा के लिए ईरान के अधिकारों का सम्मान करना शामिल है।"अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में कई ठिकानों पर हमले किये, जिससे नुकसान हुआ और आम नागरिकों की जान भी गयी। ईरान ने इसके जवाब में इज़रायली क्षेत्र और मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित