वॉशिंगटन , मार्च 26 -- ईरान ने अमेरिका, इज़रायल से एक संभावित शांति समझौते के तहत लेबनान स्थित शिया संगठन हिज़्बुल्लाह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, ईरान ने मार्च के मध्य में यह रुख ज़ाहिर किया था। सूत्र ने बताया कि हिज़्बुल्लाह को ईरान से यह आश्वासन मिला है कि लेबनान में संघर्ष-विराम इस समझौते का एक हिस्सा होगा।
ईरान के एक उच्च-पदस्थ सूत्र ने बताया कि तेहरान लगभग एक महीने से अमेरिका के शांति प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।
इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच सप्ताहांत में "बहुत ही सकारात्मक और सार्थक" बातचीत हुई और उन्होंने ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर पांच दिनों के लिए हमले रोक दिये।
ईरान के विदेश मंत्रालय ने दोनों पक्षों के बीच सीधी बातचीत होने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उसे केवल ऐसे संदेश प्राप्त हुए हैं जिनमें अमेरिका ने बातचीत करने की इच्छा ज़ाहिर की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित