, Oct. 12 -- तेहरान, 12 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा कि अमेरिका ने तेहरान की सात शर्तों में से कुछ को स्वीकार कर लिया है लेकिन उसकी प्रतिक्रिया अभी भी अपर्याप्त है।
श्री रेजाई ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, "अमेरिका ने ईरान की सात शर्तों में से कुछ को स्वीकार कर लिया है, लेकिन हम उसकी प्रतिक्रिया को अपर्याप्त मानते हैं। ईरान की कूटनीति बदल गई है और अब पहले जैसी स्थिति में लौटने का कोई सवाल नहीं है।"एक अलग पोस्ट में, श्री रेज़ाई ने ईरान के ख़िलाफ़ अमेरिका की जंग की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इसे इंसानी इतिहास की सबसे मुर्खता भरी जंगों में से एक करारा दिया और कहा कि अमेरिकी बेड़ा होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में नाकाम रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित