वॉशिंगटन , मार्च 05 -- अमेरिका ने कहा है कि अगले कुछ घंटों में ईरानी हवाई क्षेत्र में उसकी वायु सेना का पूरा दबदबा होगा।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बुधवार को यह जानकारी दी है। सुश्री लेविट ने व्हाइट हाउस की दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, "हमें उम्मीद है कि आने वाले घंटों में ईरानी एयरस्पेस पर हमारा पूरा दबदबा होगा।"उन्होंने कहा कि ईरान में अमेरिका के सैनिकों को तैनात करने की अभी कोई योजना नहीं है, हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पहले कहा था कि वह भविष्य में इस विकल्प के लिए तैयार हैं।
दिन की शुरूआत में अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजरायल सैन्य अभियान अभी शुरुआती चरण में है।
संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन ने कहा कि जैसे-जैसे अभियान आगे बढ़ेंगा, अमेरिकी सेना ईरानी इलाके में धीरे-धीरे और अंदर तक हमला करना शुरू कर देगी। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कल सीएनएन को बताया कि ईरान और लेबनान के उग्रवादी समूह हिज़्बुल्लाह ने चल रहे तनाव के बीच इजरायल पर अपना पहला सुनियोजित हमला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित