एवियां-ले-बैं , जून 17 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि ईरान के साथ हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अभी अंतिम नहीं है और यदि वह ठीक व्यवहार नहीं करता" है तो उसके खिलाफ सैन्य हमले फिर से शुरू किया जा सकता है।
श्री ट्रंप ने ईरान के साथ डिजिटल माध्यम से हुए और शुक्रवार को औपचारिक रूप से अनुमोदित किए जाने वाले एमओयू का उल्लेख करते हुए कहा, "यह अंतिम नहीं है, यह एक समझौता ज्ञापन है" और ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य विकल्प अभी भी बरकरार है।साथ ही उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा खोलने पर समझौता अपरिहार्य है।"फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ बातचीत में श्री ट्रंप ने कहा, "यह एक समझौता ज्ञापन है। यदि मुझे यह पसंद नहीं आया अथवा वे ठीक व्यवहार नहीं करते, तो हम सीधे उनके सिर के बीचोंबीच फिर से बम गिराना शुरू कर देंगे, ठीक है? क्योंकि वे पिछले 47 वर्षों से गलत व्यवहार करते आये हैं।"श्री ट्रंप ने कहा कि यह समझौता "कई कारणों से बहुत अच्छा है, लेकिन सबसे बड़ा कारण, लगभग 99.9 प्रतिशत, यह है कि उनके पास कभी परमाणु हथियार नहीं होगा।" उन्होंने कहा, "यह बहुत मजबूत समझौता है। किसी को नहीं पता कि इसमें क्या है, लेकिन यह बहुत मजबूत है और अधिकांश लोग इससे काफी खुश दिखाई देते हैं।" उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किन लोगों की बात कर रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित