वाशिंगटन , अप्रैल 21 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की तारीख तक वार्ता में कोई प्रगति न होने की स्थिति में ईरान के साथ वार्ता बढ़ाने के विचार को खारिज कर दिया हैश्री ट्रंप ने सीएनबीसी से कहा, "मैं ऐसा नहीं करना चाहता। हमारे पास इतना समय नहीं है। ईरान के पास इस मामले में बहुत कम विकल्प हैं, क्योंकि उसके नेतृत्व और सेना को करारी चोटें आई हैं।" । उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमेरिका और ईरान एक "शानदार समझौते" पर पहुंच सकते हैं, भले ही युद्धविराम की समाप्ति तिथि नजदीक आ रही हो और दोनों देशों द्वारा कूटनीतिक रूप से कोई खास प्रगति न हुई हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित