तेहरान , फरवरी 05 -- ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने गुरूवार को फारस की खाड़ी में 'फारसी द्वीप' के पास ईंधन तस्करी में शामिल दो विदेशी जहाजों को जब्त करने का दावा किया।
ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस अभियान के दौरान भारी मात्रा में ईंधन और इन जहाजों पर सवार विदेशी चालक दल के पंद्रह सदस्यों को हिरासत में लिया गया है। आईआरजीसी की नौसेना ने दोनों जहाजों से 10 लाख लीटर से अधिक तस्करी के इरादे ले जाया जा रहा ईंधन बरामद किया है।
रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने इन सभी को कानूनी कार्यवाही के लिए न्यायिक अधिकारियों को सौंप दिया है।
गार्ड्स ने यहां जारी एक आधिकारिक बयान में कहा कि ये जहाज एक संगठित नेटवर्क का हिस्सा थे, जो पिछले कई महीनों से क्षेत्र में अवैध ईंधन तस्करी का संचालन कर रहा था। आईआरजीसी ने बताया कि इन जहाजों को पकड़ने से पहले उनकी गतिविधियों पर तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के जरिए लंबे समय तक नज़र रखी गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित