बीजिंग , मार्च 13 -- ईरान में एक प्राथमिक विद्यालय पर हुए हालिया हमले में छात्रों की मौत पर चीन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दो लाख अमेरिकी डॉलर की मदद देने की घोषणा की है।
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने शुक्रवार को बीजिंग में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
श्री जियाकुन ने बताया कि चीन ने इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए वित्तीय मदद का निर्णय लिया है। उन्होंने घोषणा की कि 'रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ चाइना' ने ईरानी रेड क्रीसेंट सोसाइटी को दो लाख अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने का फैसला किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित