वाशिंगटन/तेहरान , जून 15 -- अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक हस्ताक्षर समारोह भले ही शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में प्रस्तावित हो, लेकिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने दावा किया है कि इस समझौते पर दोनों देशों ने रविवार को ही डिजिटल माध्यम से हस्ताक्षर कर दिये थे।

श्री वेंस ने एबीसी न्यूज के कार्यक्रम 'गुड मॉर्निंग अमेरिका' में कहा, "हमने कल ही इस समझौते पर डिजिटल रूप से हस्ताक्षर कर दिये थे।"टाइम्स ऑफ इजरायल की एक रिपोर्ट में एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के हवाले से कहा गया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति वेंस ने रविवार को एमओयू पर डिजिटल हस्ताक्षर किये थे।

अधिकारी के अनुसार, ईरान की ओर से संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये। जब अधिकारी से पूछा गया कि ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई ने स्वयं इस समझौते पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किये, तो उन्होंने कहा कि ईरान में इस तरह के समझौतों पर आमतौर पर सर्वोच्च नेता हस्ताक्षर नहीं करते।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित