लंदन , अगस्त 03 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान के साथ बातचीत करने की घोषणा के बाद सोमवार को कच्चे तेल का दाम 8.2 प्रतिशत गिरकर 82.66 डॉलर प्रति बैरेल हो गया।

भारतीय समयानुसार तड़के 3:32 बजे कच्चे तेल का दाम 82.66 डॉलर हो गया। इस बीच, 28 जुलाई को भी वैश्विक दामों में गिरावट आयी और 13 जुलाई के बाद पहली बार कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरेल 81 डॉलर से नीचे गयी।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिकी और ईरानी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को बैठक करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित