तेहरान , जुलाई 06 -- ईरानी सेना प्रमुख मेजर जनरल आमिर हतामी ने कहा है कि वह देश के पूर्व सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बदले की चाहत कभी नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने ईरान के सरकारी टीवी चैनल पर रविवार को जारी बयान में कहा, "जिन्होंने यह अपराध किया है, उन्हें पता होना चाहिए कि ईरान और उसके लोग कभी भी न्याय की अपनी चाहत और मांग से पीछे नहीं हटेंगे। हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं, और यह एक निश्चित फैसला है कि हम तब तक कोशिश करेंगे जब तक हमें मनचाहा नतीजा नहीं मिल जाता।"उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गयी थी। इस हमले में उनकी बेटी, दामाद, पुत्रवधु और पोती के अलावा कई वरिष्ठ सैन्य कमांडर भी मारे गये थे। ईरान ने इसके जवाब में इजरायल तथा पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला करने के साथ-साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को भी बंद कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित