नयी दिल्ली , मई 15 -- ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को दावा किया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने इजरायल से संबंधों के कारण पश्चिम एशिया की स्थिति पर ब्रिक्स देशों के संयुक्त बयान को 'रोक' दिया है।
श्री अराघची ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि ब्रिक्स का वह बयान क्या होने वाला था या यूएई ने किस सामग्री का विरोध किया। उन्होंने नाम लिये बिना कहा, "ब्रिक्स मंत्रिस्तरीय बैठक के अंतिम बयान या उसके कुछ हिस्सों को एक सदस्य देश ने रोक दिया। इसके इजरायल के साथ विशेष संबंध हैं और यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।"ब्रिक्स के सदस्य देशों में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया, मिस्र, ईरान, यूएई और इंडोनेशिया शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित