तेहरान , मार्च 18 -- ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन ने इजरायली हमले में देश के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब की मौत की आधिकारिक पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है।

राष्ट्रपति ने श्री खतीब के मारे जाने को एक "कायरतापूर्ण कृत्य" करार दिया और उनके परिवार एवं देश के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी एक भावुक संदेश में राष्ट्रपति ने लिखा, "मेरे प्रिय सहयोगियों इस्माइल खतीब, अली लारीजानी और अजीज नसीरजादेह की उनके परिजनों और टीम के साथ हुई हत्या ने हमें गहरे शोक में डाल दिया है।" उन्होंने आगे कहा कि दो कैबिनेट मंत्रियों, शूरा के सचिव और सैन्य एवं बासिज कमांडरों की शहादत के बावजूद ईरान का रास्ता पहले से कहीं अधिक दृढ़ता के साथ जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित