वॉशिंगटन , अप्रैल 13 -- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका 13 अप्रैल को सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे) से ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने वाले जहाजों की नाकेबंदी शुरू करेगा।

श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि यह कदम ईरान पर दबाव बढ़ाने के लिए उठाया जा रहा है। इस बीच, अमेरिकी केन्द्रीय कमान ने स्पष्ट किया है कि अमेरिकी नौसेना हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुजरने वाले उन जहाजों को नहीं रोकेगी, जो गैर-ईरानी बंदरगाहों के लिए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित